लाइव न्यूज़ :

मुंबई में एक और फर्जी कोविड-19 टीकाकरण शिविर का मामला सामने आया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 00:57 IST

Open in App

मुंबई, एक जुलाई मुंबई पुलिस ने एक निजी कंपनी के लिए फर्जी कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित करने के आरोप में बृहस्पतिवार को आठ लोगों के खिलाफ नयी प्राथमिकी दर्ज की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई में हाउसिंग सोसाइटी और निजी कंपनियों के लिए अवैध रूप से फर्जी कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित करने वाले गिरोह का पिछले महीने भंडाफोड़ होने के बाद इस मामले में अब तक कुल 10 प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ताजा मामला इंटर गोल्ड कंपनी के लिए फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने से जुड़ा है।

एमआईडीसी अंधेरी पुलिस थाना में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक आरोपी द्वारा अप्रैल और मई में फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित कर कंपनी के कर्मियों को टीके की1055 खुराक दी गयीं। लेकिन उनमें से केवल 48 लोगों को ही टीकाकरण से संबंधित प्रमाण-पत्र जारी किया गया। कंपनी को बाद में पता चला कि आयोजकों ने टीकाकरण शिविर के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका से कोई अनुमति नहीं ली थी। आरोपी ने टीकाकरण शिविर के लिए कंपनी से 2.60 लाख रुपये लिए थे।

प्राथमिकी में प्रमुख आरोपी शिवम अस्पताल के डॉ मनीष त्रिपाठी, अरविंद जाधव तथा पवन सिंह, अनुराग, करीम, नेहा शर्मा और रोशनी पटेल समेत आठ लोगों के नाम हैं। डॉ त्रिपाठी और पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?