लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में एक और फर्जी सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 14:50 IST

Open in App

कोलकाता, 30 जून मध्य कोलकाता के बेनियापुकुर इलाके से खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह गिरफ्तारी शहर में फर्जी कोविड टीकाकरण शिविरों में जारी जांच के बीच हुई है जिनका आयोजन फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब ने किया था।

यह गिरफ्तार मंगलवार रात को हुई जब पुलिस ने बेनियापुकुर में नाके पर वीआईपी स्टिकर लगे एक एसयूवी को रोका जिसमें ‘केंद्रीय निगरानी आयोग’ का बोर्ड और नीले रंग की बत्ती लगी हुई थी।

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “वाहन के भीतर बैठे व्यक्ति ने पहले कहा कि वह केंद्रीय सतर्कता आयोग का एक अधिकारी है। फिर उसने अचानक अपनी बात बदल दी और कहा कि वह नार्कोटिक्स सेल का अधिकारी है। वह कोई पहचान-पत्र नहीं दिखा पाया और हमें लगातार धमकी और चुनौती देता रहा।”

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 25-56 साल का युवक पार्क स्ट्रीट इलाके का निवासी है।

अधिकारी ने बताया कि उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की लेकिन कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया।

उन्होंने कहा, “हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने किसी व्यक्ति को ठगा भी है। हम उसके परिवार के सदस्यों से भी बात कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं