लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन करने के वास्ते किसानों का एक और गुट पहुंचा

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:53 IST

Open in App

नोएडा, 17 दिसम्बर केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में चिल्ला बॉर्डर पर आंदोलन करने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) गुट के किसान पहुंच गये।

सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने उन्हें बॉर्डर पर नहीं जाने दिया। इसके चलते अम्बावता गुट के किसान अमिताभ पार्क के सामने ही सड़क पर बैठ गये।

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही किसान चिल्ला बॉर्डर पर जाने की जिद पर अड़ गये।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर पर पहले से भानु गुट के किसान धरने पर बैठे हैं, और नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद है। पुलिस ने कहा कि अगर अम्बावता गुट के किसान अपना ज्ञापन देना चाहते हैं तो वे ज्ञापन दे सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस किसानों से वार्ता कर रही थी, इसी बीच अम्बावता गुट के कुछ लोग डिवाइडर फांदकर चिल्ला बॉर्डर पर पहुंच गये। दिल्ली से नोएडा आने वाले रास्ते पर किसान सड़क पर लेट गये। इससे करीब 15 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने किसानों को सड़क से उठाया और उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने हल्के बल का भी प्रयोग किया।

किसान यूनियन के नेताओं ने पुलिस पर किसानों के साथ बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के नेताओं को देर शाम को पुलिस लाइन से छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि चिल्ला बॉर्डर पर 16 दिन से धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह पांच दिन से भूख हड़ताल पर थे। आज पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग