लाइव न्यूज़ :

असम में एक और मुठभेड़, आरोपी घायल

By भाषा | Updated: September 9, 2021 23:28 IST

Open in App

गुवाहाटी, नौ सितंबर असम के उदलगुरी जिले में जबरन उगाही का एक आरोपी तब पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जब उसने हिरासत से कथित तौर पर भागने की कोशिश की। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

उदलगुरी के पुलिस अधीक्षक हिरण्य बर्मन ने कहा कि जबरन वसूली के कई मामलों में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को मंगलवार को कार्बी आंगलोंग जिले में असम-नागालैंड सीमा से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘उसे बाद में उदलगुरी लाया गया, जहां उस पर 2008 से कम से कम आठ मामले लंबित हैं। वह कई समूहों के लिए पैसे वसूलता था।’’

बर्मन ने कहा, ‘‘कल रात, वह पनेरी पुलिस थाने के तहत एक क्षेत्र में छिपाये गए हथियारों के स्थल पर अतिरिक्त एसपी के नेतृत्व वाली एक टीम को ले जा रहा था। बीच में, उसने लघु शंका के लिए रुकने का अनुरोध किया।’’

अधिकारी ने दावा किया कि उस दौरान, आरोपी भाग गया और पुलिस टीम ने उसे रुकने के लिए कहा।

एसपी ने कहा, ‘‘जब वह नहीं रुका, तो हमारी टीम को उस पर गोलियां चलानी पड़ीं। उसके पैर में दो गोलियां लगी हैं। अब उसका तेजपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’

राज्य में मई के बाद से पुलिस मुठभेड़ों में कम से कम 23 संदिग्ध उग्रवादी और अपराधी मारे गए हैं क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर हथियार छीनने या हिरासत से भागने का प्रयास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल