लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, 241 नये मामले

By भाषा | Updated: March 16, 2021 20:51 IST

Open in App

जयपुर, 16 मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 241 नये मामले मंगलवार को सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,23,461 हो गई है। वहीं एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक 2,791 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से डूंगरपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2,791 हो गई। वहीं 241 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,23,461 हो गई है जिसमें 2,661 रोगी उपचाराधीन है।

नये मामलों में उदयपुर में 43, जयपुर में 31, कोटा में 26, राजसमंद में 25, अजमेर में 23, बांसवाड़ा में 15, जोधपुर में 13, भीलवाड़ा में 11 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 151 लोग ठीक हुए हैं तथा राज्य में अब तक कुल 3,18,009 संक्रमित ठीक हो चुके है।

वहीं, राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2,791 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 519, जोधपुर में 308, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं