लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक और संक्रमित की मौत, 20 नये मामले आए

By भाषा | Updated: August 10, 2021 22:37 IST

Open in App

लखनऊ, 10 अगस्त उत्तर प्रदेश में गत 24 घंटे के दौरान एक और कोरोना संक्रमित की मौत दर्ज की गई तथा 20 नये मामले आए। यह जानकारी मंगलवार को जारी स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन में दी गई।

इसके साथ ही प्रदेश में महामारी की चपेट में अबतक आए मरीजों की संख्या बढ़कर 17,08,812 हो गई है जिनमे से 22,775 लोगों की जान जा चुकी है।

बयान के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से प्रयागराज में एक संक्रमित की मौत की सूचना मिली जबकि प्रयागराज और महाराजगंज से चार-चार, वाराणसी से दो, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, मथुरा, जौनपुर, हापुड़, जालौन, चंदौली, बलरामपुर और मिर्जापुर से एक-एक नये मामले आए हैं। राज्‍य में पिछले 24 घंटे के दौरान 43 मरीज बीमारी से उबरे जिन्हें मिलाकर अबतक 16,85,492 मरीज संक्रमण मुक्‍त हो चुके हैं। राज्‍य में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 98.6 प्रतिशत है।

बयान में कहा गया है कि राज्य में इस समय 545 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्‍य में पिछले 24 घंटों में 2.06 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक राज्य में 6.78 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग