लाइव न्यूज़ :

गोवा में कांग्रेस के एक और विधायक ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 15:50 IST

Open in App

पणजी, 20 दिसंबर गोवा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पार्टी की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने सोमवार को विधानसभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया, जिससे 40 सदस्यीय सदन में पार्टी विधायकों की संख्या घटकर दो रह गई है।

राज्य में हाल ही में कांग्रेस के दो और विधायकों ने इस्तीफा दिया था। प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची पिछले ही सप्ताह जारी की थी और लौरेंको का नाम उसमें शमिल था।

दक्षिण गोवा जिले के कर्टोरिम सीट से विधायक लौरेंको ने सोमवार दोपहर विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंपा।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बाद में कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया।

लौरेंको इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए।

सूत्रों के अनुसार, वह ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस पार्टी में जल्द ही शामिल हो सकते हैं।

इस महीने की शुरुआत में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने भी कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

कुछ महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो ने भी कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो