लाइव न्यूज़ :

क्रशर व्यवसायी की मौत से संबंधित घटना के संबंध में फरार अधिकारी के खिलाफ एक और मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 25, 2021 12:30 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक क्रशर व्यवसायी की मौत से जुड़ी घटना के संबंध में फरार चल रहे पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिलाल पाटीदार के खिलाफ अदालत के आदेश की अवहेलना करने का मामला दर्ज किया गया है।

कुलपहाड़ क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) तेजबहादुर सिंह ने रविवार को बताया कि कबरई कस्बे के क्रशर व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत व भ्रष्टाचार के मामले में पिछले दस महीने से फरार निलंबित अधिकारी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ शनिवार को एक और मामला महोबा की शहर कोतवाली में दर्ज हुआ है। पाटीदार पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

सीओ ने बताया कि पाटीदार के खिलाफ अदालत के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 174 (ए) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक (एसआई) उपेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

कबरई के क्रशर व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर तत्कालीन एसपी पाटीदार पर छह लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। त्रिपाठी आठ सितंबर को अपनी कार में गोली लगने से घायल अवस्था में मिले थे और 13 सितंबर को कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

इंद्रकांत के भाई रविकांत त्रिपाठी ने एसपी पाटीदार, कबरई के तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला, क्रशर व्यवसायी सुरेश सोनी व ब्रह्मदत्त के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया था। विशेष जांच टीम (एसआईटी) की छानबीन के बाद मामले को 'आत्महत्या के लिए बाध्य करने' में बदला गया।

कबरई के बर्खास्त थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला, बर्खास्त सिपाही अरुण यादव, क्रशर व्यवसायी सुरेश सोनी और ब्रह्मदत्त लखनऊ की जेल में बंद हैं, लेकिन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी पाटीदार अब तक फरार चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल