लाइव न्यूज़ :

मुंबई में गैंगस्टर सुरेश पुजारी के खिलाफ जबरन वसूली का एक और मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 21, 2021 12:33 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर मुंबई पुलिस ने एक निजी कंपनी के निदेशक की शिकायत के बाद गैंगस्टर सुरेश पुजारी के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों पर एक प्राथमिकी दर्ज की है और अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई तथा कर्नाटक में जबरन वसूली के कई मामलों में वांछित पुजारी को हाल में फिलीपीन से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। वह 15 से अधिक वर्षों से फरार था।

अधिकारी ने बताया कि हाल में कर्ज की वसूली के कारोबार में शामिल एक कंपनी के निदेशक ने मुंबई पुलिस को पुजारी के खिलाफ शिकायत दी। उसने आरोप लगाया कि पुजारी ने इस साल मार्च में उसे फोन करके एक करोड़ रुपये मांगे और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर वकोला पुलिस ने पुजारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। यह मामला जांच के लिए मुंबई अपराध शाखा की वसूली रोधी शाखा (एईसी) को सौंपा गया।

पुजारी के प्रत्यर्पण के बाद महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पिछले सप्ताह दिल्ली में उसे हिरासत में लिया और पड़ोसी ठाणे शहर में उसके खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में उसे मुंबई लाया गया। वह जबरन वसूली के एक मामले में अभी एटीएस की हिरासत में है। वह मुंबई, ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोम्बिवली में जबरन वसूली के मामलों में वांछित है।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि वह गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी रिश्तेदार है लेकिन उससे 2017 में अलग हो गया था और फिर विदेश भाग गया था। उसने पहले अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और रवि पुजारी के साथ काम किया तथा बाद में अपना गिरोह बना लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो