लाइव न्यूज़ :

देहरादून के मैक्स अस्पताल में ब्लैक फंगस संक्रमण का एक और मामला आया

By भाषा | Updated: May 15, 2021 12:45 IST

Open in App

देहरादून, 15 मई देहरादून के मैक्स अस्पताल में कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए एक बुजुर्ग शख्स के जानलेवा ब्लैक फंगस संक्रमण या म्यूकरमाइकोसिस से पीड़ित होने का पता चला है।

अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि डॉक्टरों को इस हफ्ते की शुरुआत में 60 साल के मरीज की संक्रमित आंख निकालनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि मरीज पिछले महीने कोविड-19 से उबरा था।

अस्पताल में कोविड-19 से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस से संक्रमित पाए जाने के तीन मामले आए हैं। पहले दो मामले इस साल जनवरी और फरवरी में आए थे।

उन्होंने बताया कि सभी तीन मरीजों को सर्जरी करानी पड़ी थी।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राहुल प्रसाद ने कहा कि मधुमेह और कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले लोगों के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा अधिक है। यह संक्रमण सबसे पहले आंखों पर असर डालता है और अगर यह शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल जाता है तो इससे जान भी जा सकती है।

प्रसाद ने कहा कोविड-19 के जिन मरीजों को अन्य बीमारियां जैसे कि मधुमेह है, उन्हें ठीक होने के बाद भी बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां