लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, पांच वर्तमान विधायक भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: March 8, 2021 18:44 IST

Open in App

कोलकाता, आठ मार्च तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पांच और वर्तमान विधायक सोमवार को पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। वहीं, मालदा जिला परिषद का नियंत्रण भी तृणमूल कांग्रेस से छिनकर भाजपा के हाथ में चला गया।

चार बार की विधायक एवं दशकों से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की करीबी सहयोगी रहीं सोनाली गुहा और सिंगूर आंदोलन का एक प्रमुख चेहरा रहे 80 वर्षीय रवींद्रनाथ भट्टाचार्य भाजपा में शामिल हो गए क्योंकि उन्हें चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था।

गत पांच मार्च को जारी टीएमसी उम्मीदवारों की सूची में नाम नहीं होने के बाद चार बार के विधायक 85 वर्षीय जटू लाहिरी और पहली बार विधायक बने पूर्व फुटबॉलर दीपेंदु विश्वास ने भी पाला बदल लिया।

उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष द्वारा शुभेंदु अधकारी और मुकुल रॉय जैसे अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी के झंडे सौंपे गए।

तृणमूल कांग्रेस के एक और विधायक शीतल सरदार भी बाद में भाजपा में शामिल हुए।

खराब स्वास्थ्य के कारण मालदा जिले की हबीबपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार से हटाई गईं सरला मुर्मू ने भी पाला बदल लिया। कुछ ही घंटे पहले ‘‘खराब स्वास्थ्य’’ के कारण उनकी सीट पर किसी अन्य को उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की गई थी। ऐसी अटकलें थीं कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं क्योंकि उन्हें वह सीट नहीं मिली थी, जो वह चाहती थीं।

पार्टी ने सुबह में उनकी जगह प्रदीप बासकी के नाम की घोषणा की थी।

हाल के महीनों में मंत्रियों सहित टीएमसी के कई विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा ने साथ ही 38 सदस्यीय मालदा जिला परिषद का भी नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया क्योंकि 22 सदस्यों ने पाला बदल लिया।

इस बीच, बांग्ला अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती भी भाजपा में शामिल हुईं।

राज्य में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में होंगे। मतों की गिनती 2 मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह