लाइव न्यूज़ :

छत्रसाल स्टेडियम मामले में सुशील का एक और सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 11, 2021 11:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने छत्रसाल स्टेडियम में मारपीट के मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के एक और सहयोगी को गिरफ्तार किया है। मारपीट की घटना में एक पहलवान की मौत हो गयी थी और उसके दो दोस्त घायल हो गए थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी अनिरूद्ध कथित मारपीट की घटना में शामिल था। उसे बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में गिरफ्तार किया गया।

सुशील और उसके सहयोगियों ने पहलवान सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों सोनू तथा अमित कुमार से संपत्ति विवाद को लेकर चार और पांच मई की दरमियानी रात को मारपीट की थी। बाद में धनखड़ की मौत हो गयी थी। सुशील को सह आरोपी अजय कुमार के साथ 23 मई को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में अब तक 10 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार पर हत्या, गैर इरादतन हत्या और अपहरण के आरोप हैं। पुलिस ने सुशील कुमार को घटना का ‘‘मुख्य आरोपी और सरगना’’ बताया है और कहा है कि ऐसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हैं जिसमें सुशील और उसके सहयोगी धनखड़ को पीटते नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें सुशील और उसके सहयोगी एक व्यक्ति को स्टिक से पीटते नजर आए। पुलिस ने 31 मई को सुशील का हथियार का लाइसेंस रद्द कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल