लाइव न्यूज़ :

कारोबारी हत्याकांड का एक और आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:41 IST

Open in App

लखनऊ, 13 अक्टूबर गोरखपुर जिले में हाल में कानपुर निवासी कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में आरोपी एक और पुलिसकर्मी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले के आरोपी हेड कॉन्स्टेबल कमलेश कुमार यादव को गोरखपुर में गिरफ्तार कर लिया गया। वह अदालत में आत्मसमर्पण करने जा रहा था।

मंगलवार को पुलिस ने मामले के आरोपी दारोगा राहुल दुबे और कॉन्स्टेबल प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया था। वहीं, पिछले रविवार को आरोपी निरीक्षक जे.एन.सिंह और उपनिरीक्षक अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि पिछले महीने गोरखपुर के एक होटल में तलाशी के दौरान कथित रूप से पुलिस कर्मियों द्वारा बर्बरतापूर्ण पिटाई किए जाने से कानपुर निवासी 36 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी छह पुलिसकर्मियों को निलंबित करके उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी पर पहले 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में उसे बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया गया।

पुलिस अब तक छह आरोपी पुलिसकर्मियों में से पांच को गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य आरोपी विजय यादव की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह