लाइव न्यूज़ :

"एक्स्टसी" की अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 23, 2021 19:38 IST

Open in App

इंदौर, 23 मार्च मध्यप्रदेश पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए की अंतरराज्यीय तस्करी के मामले में यहां मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 29 पर पहुंच गई है।

पुलिस की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख गुलाम हैदर (40) के रूप में हुई है। वह मूलत: मुंबई का रहने वाला है और एमडीएमए तस्करी मामले में पहले पकड़े जा चुके आरोपियों से मिले सुरागों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक हैदर पर आरोप है कि वह मुंबई की एक महिला मित्र के साथ पिछले साल अलग-अलग वक्त पर कार से इंदौर आया और करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की एमडीएमए ड्रग अपने साथ ले गया था। इस खेप को एक दलाल के जरिये मुंबई में खपाया गया था।

मध्यप्रदेश पुलिस ने वह कार भी जब्त की है जिसका इस्तेमाल एमडीएमए की अंतरराज्यीय तस्करी में किया गया था। यह कार गुजरात में पंजीबद्ध है।

गौरतलब है कि पुलिस ने हैदराबाद के एक दवा कारखाना संचालक समेत पांच तस्करों को पांच जनवरी को इंदौर में गिरफ्तार किया था और इनके कब्जे से 70 किलोग्राम एमडीएमए जब्त किया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नशे के काले बाजार में सिंथेटिक ड्रग की इस खेप की कीमत 70 करोड़ रुपये आंकी गई।

अधिकारियों ने बताया कि तस्करों से जनवरी में जब्त एमडीएमए की खेप हैदराबाद से इंदौर लाई गई थी और इसे दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी।

एमडीएमए को "एक्स्टसी" के नाम से भी जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल