लाइव न्यूज़ :

दिल्ली न्यायालय की 'ग्रुप डी' भर्ती परीक्षा धांधली मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:59 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 19 जून दिल्ली न्यायालय की 'ग्रुप डी ' परीक्षा में धांधली की जांच कर रही एसटीएफ ने एक और आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से पूछताछ के लिए उसे दो दिन की हिरासत में सौंप दिया गया। एसटीएफ ने यह जानकारी दी।

एसटीएफ के जांच अधिकारी राजेश ने शनिवार को बताया कि आरोपी सोमबीर ने अपनी जगह पर दूसरे युवक को परीक्षा में बैठाया था। अदालत से दो दिन की हिरासत में सौंपे जाने के बाद एसटीएफ फिलहाल उससे गिरोह के बारे में अन्य जानकारियां जुटा रही है।

गौरतलब है कि उचाना थाना पुलिस ने 28 फरवरी को गांव काकड़ौद तथा नचारखेड़ा के बीच मुर्गी फार्म तथा मकान पर छापेमारी कर दिल्ली न्यायालय ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का भंडाफोड किया था। पुलिस ने दनौदा कलां गांव के सुरेंद्र तथा दनौदा खुर्द गांव के हरदीप को पकड़ा था। छापे के दौरान कुछ लोग फरार होने में सफल रहे थे।

पुलिस जांच के दौरान सरगना के तौर पर काकड़ौद गांव के अशोक का नाम सामने आया था। जांच में खुलासा हुआ था कि अशोक ने सांठगांठ कर प्रश्नपत्र लीक करवाया और प्रश्नों के उत्तर भी परीक्षार्थियों के पास भेजे। यहां तक की कुछ परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। बाद में व्यापक स्तर पर परीक्षा फर्जीवाडे को देखते हुए मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई थी।

एसटीएफ के जांच अधिकारी राजेश के अनुसार जांच के दौरान सामने आया था कि राजली गांव के सोमबीर की जगह पर कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा दे रहा था। उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने सोमबीर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की हिरासत पर एसटीएफ को सौंप दिया। फिलहाल एसटीएफ रिमांड पर लिए गए आरोपित से गिरोह से जुडे अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल