लाइव न्यूज़ :

छत्रसाल स्टेडियम झगड़ा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने छत्रसाल स्टेडियम झगड़ा मामले में रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक पहलवान की मौत हो गई थी और उसके दो दोस्त घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को भी गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गौरव लौरा के रूप में की गयी है जो पेशे से एक पहलवान है और हरियाणा का रहने वाला है, फिलहाल वह नजफगढ़ के बापरौला गांव में रह रहा था।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि लौरा को 26 जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी को रोहिणी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘ छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़ा मामले में वह शामिल पाया गया है और उसने भी अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की थी, जिसमें एक युवा पहलवान की मौत हो गई थी।’’

पुलिस ने बताया कि इस मामले में ओलंपिक खेलों में पदक विजेता सुशील कुमार सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर चार और पांच मई की दरम्यानी रात में कथित तौर पर संपत्ति विवाद में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों पर हमला किया था,हमले में गंभीर रूप से घायल धनखड़ की बाद में मौत हो गई थी।

पुलिस ने कहा कि अदालत ने इस मामले में छह भगोड़े आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी