लाइव न्यूज़ :

मथुरा में आरएसएस कार्यालय पर हमले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 2, 2021 23:23 IST

Open in App

मथुरा, दो जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय कार्यालय पर कथित रूप से समुदाय विशेष के एक समूह द्वारा किए गए के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार संघ कार्यालय में उपस्थित स्वयंसेवकों ने जब दो-तीन लड़कों को निर्माण सामग्री में से कुछ सरिया उठाकर सरिया ले जाते देखा तो उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के दूसरे ही दिन 28 दिसम्बर को उनमें से एक युवक अपने साथ काफी लोगों को लेकर आया और उन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए झगड़ने लगा। बाद में भीड़ ने वहां मौजूद लोगों पर पथराव भी किया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को तीन तथा बुधवार को दस और आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी कलुआ को गिरफ्तार कर आज उसे स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थाना गोविंद नगर के प्रभारी एमपी चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘बलवा के आरोपियों में से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। भिन्न-भिन्न माध्यमों से बाकी आरोपियों की भी पहचान सुनिश्चित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। हमने घटना स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो