लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 से और 21 मरीजों की मौत, तेलंगाना में एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 21:36 IST

Open in App

बेंगलुरु/हैदराबाद, 15 अगस्त कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 1,431 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,29,464 हो गयी, जबकि 21 और मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 36,979 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 22,497 है। संक्रमण की दर 0.93 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत बनी हुई है। संक्रमण के नये मामलों में राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले में सर्वाधिक 311, जबकि राजधानी बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 305 नये मामले सामने आए।

बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की कुल 3.46 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

वहीं, तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 245 नये मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,52,380 हो गई, जबकि एक और मरीज की मौत होने से कुल मृतक संख्या 3,842 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में संक्रमण के सर्वाधिक 52 नये मामले सामने आए। इसके बाद करीमनगर में 30 और नलगोंडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नये मामले सामने आए।

तेलंगाना में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,268 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र