भारत और नेपाल की सरहदों की सुरक्षा करने वाले बलों के बीच दिल्ली में होगी वार्षिक बैठक

By भाषा | Updated: October 4, 2021 19:50 IST2021-10-04T19:50:14+5:302021-10-04T19:50:14+5:30

Annual meeting between the forces guarding the borders of India and Nepal will be held in Delhi | भारत और नेपाल की सरहदों की सुरक्षा करने वाले बलों के बीच दिल्ली में होगी वार्षिक बैठक

भारत और नेपाल की सरहदों की सुरक्षा करने वाले बलों के बीच दिल्ली में होगी वार्षिक बैठक

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर भारत और नेपाल की सरहदों की सुरक्षा करने वाले बलों ने सोमवार को यहां चार दिवसीय एक बैठक की शुरुआत की जिसका लक्ष्य सीमापार से होने वाले अपराधों को रोकने के तरीकों पर चर्चा करना है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

भारत के सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्र और नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के ‘विजिटिंग’ महानिरीक्षक शैलेन्द्र खनाल के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच पांचवीं वार्षिक समन्वय वार्ता शुरू हुई। एसएसबी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “सीमा संबंधी विषयों और दोनों देशों के बलों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए महानिदेशक स्तर की बातचीत हो रही है।”

बयान में कहा गया, “इस बैठक में सीमापार से होने वाले अपराधों को संयुक्त रूप से रोकने और दोनों बलों के बीच समय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए तरीके तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।” एपीएफ का शिष्टमंडल चार से सात अक्टूबर के बीच भारत आयेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Annual meeting between the forces guarding the borders of India and Nepal will be held in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे