लाइव न्यूज़ :

वार्षिक खीर भवानी मेला: श्रद्धालुओं ने राजन्य देवी मंदिर में मत्था टेका

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:35 IST

Open in App

गांदेरबल (जम्मू कश्मीर), 18 जून कोविड-19 भय के बीच सैकड़ों तीर्थयात्रियों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में वार्षिक खीर भवानी मेला के तहत प्रसिद्ध राजन्य देवी मंदिर में मत्था टेका और केंद्र शासित प्रदेश में शांति और महामारी के अंत के लिए प्रार्थना की।

वार्षिक मेला दो साल बाद आयोजित किया गया क्योंकि पिछले साल यह बेहद सादगी से आयोजित किया गया था जिसमें कोविड-19 के प्रकोप के कारण मंदिर में केवल अनुष्ठान पूजा ही की गई थी।

मेले में देश भर से बड़ी संख्या में लोग, विशेष रूप से कश्मीरी पंडित आते हैं। पिछले साल जम्मू कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा महामारी के कारण मेला रद्द कर दिया गया था। यह ट्रस्ट ही इसका आयोजन करता है। इस साल मेले में जुटे सैकड़ों भक्तों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया।

इस मध्य कश्मीर जिले के तुलमुल्ला गांव स्थित मंदिर में सैकड़ों भक्त घाटी और जम्मू क्षेत्र से आये।

अधिकारियों ने कहा कि इस साल, भक्तों ने कोविड के मद्देनजर उचित व्यवहार का पालन किया और अधिकारियों ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए विस्तृत व्यवस्था की थी। उन्होंने कहा कि भक्तों को छोटे समूहों में मंदिर के अंदर जाने दिया गया और उन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया।

कश्मीरी पंडित एवं श्रीनगर के हब्बा कदल इलाके के निवासी संदीप कौल ने कहा, ‘‘दो साल बाद यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हालांकि, यह पहले जैसा नहीं था, मुझे बहुत खुशी है कि इस साल मेला मनाया जा रहा है और सैकड़ों भक्त आए हैं।’’

उन्होंने कहा कि भक्तों ने इस साल महामारी के अंत के लिए विशेष प्रार्थना की।

एक अन्य भक्त हीरालाल कौल ने कहा कि खीर भवानी मंदिर कश्मीरी पंडितों के लिए बहुत महत्व रखता है और वार्षिक मेला एक सम्मानित अवसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग