लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के नाराज विधायक मिहिर गोस्वामी भाजपा सांसद के साथ दिल्ली रवाना

By भाषा | Updated: November 27, 2020 15:39 IST

Open in App

कोलकाता, 27 नवंबर तृणमूल कांग्रेस के विधायक मिहिर गोस्वामी शुक्रवार को भाजपा सांसद निशित प्रमाणिक के साथ नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गोस्वामी ने पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस के प्रति नाराजगी जाहिर की थी।

गोस्वामी को शुक्रवार सुबह प्रमाणिक के साथ नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रदेश भाजपा सूत्रों के मुताबिक, गोस्वामी शाम में भगवा खेमे में शामिल हो सकते हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटनाक्रम पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया। गोस्वामी से भी संपर्क नहीं हो पाया।

तृणमूल कांग्रेस के नेता रवींद्रनाथ घोष ने दो दिन पहले गोस्वामी से मुलाकात की थी। गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी में उनके लिए बने रहना अब कठिन होगा क्योंकि वह और ‘‘अपमान’’ नहीं चाहते हैं।

कूचबिहार दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस के विधायक गोस्वामी ने अक्टूबर में प्रमाणिक से मुलाकात की थी जिसके बाद उनके अगले कदम को लेकर चर्चा शुरू हो गयी थी। गोस्वामी ने कई मौकों पर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ाव के कारण ‘‘अपमान’’ झेलने के बावजूद वह पार्टी में बने रहे।

गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर बांग्ला में एक पोस्ट में कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस से 22 साल के जुड़ाव के बाद पार्टी में अब बने रहना मेरे लिए कठिन हो गया है।’’ तृणमूल कांग्रेस ने उनको मनाने के लिए पिछले कुछ दिनों में काफी प्रयास किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे