लाइव न्यूज़ :

पुलिस की ‘अभद्रता से क्षुब्ध’ सपा की महिला नेता ने खुदकुशी की, पुलिस का आरोप से इनकार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:29 IST

Open in App

बांदा/लखनऊ (उप्र), 11 जुलाई उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) की एक महिला नेता ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली। महिला के परिवार का आरोप है कि वह थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत कराने गई थी जहां पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस का दावा है कि धोखाधड़ी के एक मामले में उन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था।

इस संबंध में सपा ने कहा कि मामले की जांच और पीड़ित परिवार से मिलने के लिए उसका एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बांदा जाएगा।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ला रोड मवई बाईपास में रहने वाली श्रीप्रसाद रैकवार की पत्नी सुधा रैकवार (45) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया, “महिला और उनके पति व बेटा 'राम मुद्रा' नामक निजी बैंक संचालित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई लोगों की रकम जमा करायी थी। पैसा वापस न करने पर दीपक शुक्ला नामक व्यक्ति ने शनिवार को उनके खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिस पर महिला को पूछताछ के लिए पुलिस ने शहर कोतवाली बुलाया था। ”

एएसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ के बाद घर जाने पर महिला ने शाम करीब पांच बजे कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उधर, महिला की बेटी रोशनी ने बताया कि उसका भाई शुक्रवार से लापता है, जिसकी सूचना देने उनकी मां, मामा रामकरण के साथ शहर कोतवाली गयी थी जहां पुलिस ने मां के साथ कथित रूप से अभद्रता की और मामा को हवालात में बंद कर दिया। रोशनी ने आरोप लगाया, "पुलिस की अभद्रता से क्षुब्ध होकर मां ने आत्महत्या की है।"

एक सवाल के जवाब में एएसपी चौहान ने महिला के साथ अभद्रता के आरोप से इनकार करते हुए कहा, "महिला ने पहले अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। महिला के आत्महत्या करने के बाद उनकी बेटी की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।"

इस बीच सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को लखनऊ में एक बयान में कहा कि दीपक रैकवार के अपहरण की घटना और समाजवादी महिला सभा की नगर सचिव सुधा रैकवार की आत्महत्या की जानकारी लेने एवं पीड़ित परिवारों से मिलने पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल 12 जुलाई सोमवार को बांदा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू