लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बाढ़ पीडि़तों के लिए मदद की घोषणाएं: एक हेक्टेयर तक फसल कर्ज माफ, प्रधानमंत्री आवास योजना से बनाए जाएंगे नए मकान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 20, 2019 08:15 IST

बाढ़ में बह चुके और मारे गए जानवरों के लिए पटवारी, सरपंच और दूध संघों के पदाधिकारियों द्वारा किए गए पंचनामे स्वीकार किए जाएंगे. दूध देने वाले जानवरों की नुकसान भरपाई की राशि बढ़ाकर 30 हजार रु. कर दी गई है.

Open in App
ठळक मुद्देक्षतिग्रस्त मकानों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना से किया जाएगा. मकान बनाने के लिए पांच ब्रास बालू और मुरूम, तीन महीनों तक 10 किलो गेहूं और चावल नि:शुल्क दिए जाएंगे.

महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में जिन किसानों की फसल नष्ट हुई है, उनके लिए एक हेक्टेयर तक फसल कर्ज माफ करने की घोषणा की है. जिन किसानों ने कर्ज नहीं लिया है, लेकिन उनकी फसल नष्ट हुई है उन्हें तीन गुना मुआवजा दिया जाएगा.

इसके अलावा, पीडि़त परिवारों को तीन महीनों तक नि:शुल्क गेहूं और चावल दिए जाएंगे. जुलाई और अगस्त में अत्याधिक बारिश की वजह से कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई थी. बाढ़ पीडि़तों की मदद संबंधी निर्णय करने के लिए आज मंत्रिमंडल की उपसमिति की बैठक आयोजित की गई थी.

इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्णयों के बारे में बताया. उसके अनुसार क्षतिग्रस्त मकानों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना से किया जाएगा. इसमें केंद्र सरकार की राशि के साथ-साथ राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त एक लाख रु. दिए जाएंगे. साथ ही, मकानों का निर्माण पूरा होने तक पीडि़त परिवार को अस्थायी निवास के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 24 हजार रु. और शहरी क्षेत्र में 36 हजार रु. दिए जाएंगे.

इसके अलावा, मकान बनाने के लिए पांच ब्रास बालू और मुरूम, तीन महीनों तक 10 किलो गेहूं और चावल नि:शुल्क दिए जाएंगे. कृषि पम्प के बिजली बिल की वसूली तीन महीनों तक स्थगित कर दी गई है. उन्होंने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में छोटे व्यवसायियों को 50 हजार रु. तक नुकसान भरपाई दी जाएगी. जानवरों के क्षतिग्रस्त तबेलों के लिए भी सहायता दी जाएगी.

बाढ़ में बह चुके और मारे गए जानवरों के लिए पटवारी, सरपंच और दूध संघों के पदाधिकारियों द्वारा किए गए पंचनामे स्वीकार किए जाएंगे. दूध देने वाले जानवरों की नुकसान भरपाई की राशि बढ़ाकर 30 हजार रु. कर दी गई है. छोटे व्यवसायियों, मूर्तिकार और हस्तकलाकार को उनके नुकसान का 75 प्रतिशत मुआवजा या फिर 50 हजार रु. तक भरपाई दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ की स्थिति और उपाय योजनाओं के अध्ययन के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की गई है. बाढ़ग्रस्त इलाकों में जनजीवन सामान्य स्तर पर लाने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है. शहरी इलाकों में जलापूर्ति बहाल कर दी गई है. सफाई का काम भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है. बुनियादी सुविधाओं के कार्य भी तेजी से पूरे किए जा रहे हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्रबाढ़मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों