लाइव न्यूज़ :

बजट में की गई घोषणाओं को पूरा किया जाएगा : गहलोत

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:33 IST

Open in App

जयपुर, चार मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2021-22 के बजट में की गयी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा और सरकार बजट के कार्यान्वयन को गंभीरता से लेगी।

गहलोत के पास वित्त विभाग भी है। वह राजस्थान विधानसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘बजट में जो वादे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। जिस रूप में हमने बजट पेश किया है और जो घोषणाएं की वह राजस्थान के हितों को देखते हुए की गयी हैं।’’

विपक्ष के बजट में आंकड़ेबाजी के आरोपों को खारिज करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘आप निश्चिंत रहे जो कहा है वह पहले भी करके दिखाया है और अब भी करके दिखाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से उपजे वित्तीय संकट के बावजूद राज्य सरकार ने शानदार प्रबंधन किया है।

गहलोत ने 24 फरवरी को राज्य का पहला 'पेपरलैस' बजट पेश करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया है बल्कि विभिन्न मदों में 910 करोड़ रुपये की रियायतें दी हैं।

इससे पहले सदन में चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बजट की घोषणाओं पर कहा कि लोगों को खुश रखने के लिए आंकड़ेबाजी की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos