लाइव न्यूज़ :

कथक नृत्यांगना सितारा देवी के जीवन पर बायोपिक बनाने की घोषणा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 16:41 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर विख्यात कथक नृत्यांगना सितारा देवी की 101वीं जयंती पर उनके बेटे ने बताया कि कलाकार के जीवन पर आधारित एक फिल्म (बायोपिक) बन रही है।

इस फिल्म का निर्माण राज आनंद मूवीज के राज सी आनंद करेंगे। सितारा देवी के पुत्र और संगीतकार रंजीत बरोट अपनी मां के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर इस फिल्म के बनने में अहम योगदान देंगे।

बरोट ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी मां के जीवन पर फिल्म बन रही है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ जब राज आनंद उन पर फिल्म बनाने के विचार के साथ मेरे पास आए तो मुझे महसूस हुआ कि मेरी मां के प्रति उनका उत्साह और लगाव वास्तविक है। हम उनके जीवन की अनकही कहानी को पर्दे पर लाने का इरादा रखते हैं।’’

बरोट एक ऐसी महिला के जीवन को पर्दे पर उतारने में मदद कर रहे हैं जिन्होंने ‘अपनी शर्तों पर जीवन जी कर नारीवाद और स्त्रीत्व को परिभाषित किया।’ सितारा देवी को ‘नृत्य साम्राज्ञी’ कहा जाता है और शास्त्रीय शैली के इस नृत्य को बॉलीवुड में लाने में उनकी महती भूमिका रही है। कला क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्मश्री और कालीदास सम्मान समेत अन्य सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

उनका जन्म 1920 को तत्कालीन कलकत्ता में हुआ था। छह दशकों तक शास्त्रीय नृत्य विधा में योगदान के लिए उन्हें ‘लीजेंड्स ऑफ इंडिया लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से 2011 में सम्मानित किया गया। लंबी बीमारी के बाद 25 नवंबर, 2014 को मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे