लाइव न्यूज़ :

तानसेन और कालिदास पुरस्कारों की सम्मान राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा

By भाषा | Updated: December 27, 2021 15:55 IST

Open in App

भोपाल, 27 दिसंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगले साल से राष्ट्रीय तानसेन और कालिदास पुरस्कारों की सम्मान राशि दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित ये पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रसिद्ध कलाकारों को दिये जाते हैं।

चौहान ने रविवार रात को ग्वालियर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की मौजूदगी में 97 वें तानसेन समारोह को संबोधित करते हुए सम्मान निधि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की।

इस अवसर पर प्रसिद्ध सितार वादक पंडित कार्तिक कुमार (मुंबई) को वर्ष 2013 और प्रसिद्ध घटम वादक पं. विक्कू विनायकरम को वर्ष 2014 के राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से पुरस्कृत किया। पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये नकद, प्रशस्तिपत्र और शॉल एवं श्रीफल देकर दोनों कलाकारों को सम्मानित किया गया।

चौहान ने कहा कि महान संगीत मनीषी तानसेन की याद में आयोजित होने वाले तानसेन समारोह का शताब्दी समारोह वर्ष 2024 में धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने संस्कृति मंत्री को अभी से इसकी तैयारियां करने के लिये कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तानसेन समारोह की तरह ही प्रदेश सरकार उस दौर के समकालीन संगीतकार बैजू बावरा के सम्मान में भी समारोह का आयोजन करेगी। उन्होंने संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव को समारोह के आयोजन की तिथि सहित योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर