लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून वापसी की घोषणा: मारे गये किसानों के परिजनों ने कहा ‘शहादत’ बेकार नहीं गयी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 17:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 नवंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के दौरान अपने 23 साल के बेटे को खो देने वाली फिरोजपुर की 55 वर्षीय निंदर कौर ने कहा कि कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद अब उनके बेटे की आत्मा को शांति मिली होगी।

प्रदर्शनकारी किसान नेताओं के अनुसार, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले करीब 700 किसानों में लवजीत सिंह भी शामिल था। इन किसानों की मौत अनेक कारणों से हुई जिनमें कड़कड़ाती सर्दी, सड़क हादसे, दिल का दौरा पड़ना और अन्य बीमारियां शामिल हैं।

मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है जिन्हें लेकर किसान पिछले साल से प्रदर्शन कर रहे हैं।

पंजाब के फिरोजपुर जिले के रहने वाले पांच किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन के दौरान जान गंवा दी। मारे जा चुके किसानों के परिवारों ने कानूनों को वापस लिये जाने की घोषणा पर संतोष जताया लेकिन कहा कि उनके परिवार के सदस्य अब वापस नहीं लौट सकते।

फिरोजपुर के ममदोत ब्लॉक के सवाई के गांव की रहने वाली निंदर कौर ने कहा कि उनके बेटे लवजीत की सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल पर मौत हो गयी थी। उसकी मृत्यु बुखार से हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘वह पहले दिन से आंदोलन का समर्थन कर रहा था और मुझसे कहा करता था कि एक दिन किसान जरूर जीतेंगे। इस खबर के बाद उसकी आत्मा को शांति मिली होगी।’’

गुरुहरसहाय के पीपली चाक गांव की रहने वाली गुरमीत कौर (58) ने कहा कि उनके पति जरनैल सिंह (60) की इस साल जून में सिंघू बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी थी। कौर ने कहा कि उनके पति की ‘‘शहादत’’ व्यर्थ नहीं गयी।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि इस दिन को इतिहास में दर्ज किया जाएगा।

गुरमैल सिंह के 18 साल के बेटे जशन प्रीत सिंह की टीकरी बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी थी। चुके गांव के रहने वाले गुरमैल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके बेटे की शहादत बेकार नहीं गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे