लाइव न्यूज़ :

केरल के खेल क्षेत्र में माराडोना के सम्मान में दो दिन के शोक की घोषणा

By भाषा | Updated: November 26, 2020 18:54 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 नवंबर केरल सरकार ने अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के सम्मान में राज्य के खेल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो दिन के शोक की घोषणा की।

ब्राजील के खिलाड़ी पेले के साथ ही माराडोना को फुटबॉल का महान खिलाड़ी माना जाता है। दो सप्ताह पहले ही मस्तिष्क में खून का थक्का हटाने के लिए माराडोना की सर्जरी की गयी थी। उनका बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया ।

केरल में खासकर मलप्पुरम में फुटबॉल के बहुत सारे प्रशंसक है। माराडोना के निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज्य के खेल मंत्री ई पी जयराजन ने कहा कि माराडोना के निधन से दुनियाभर में फुटबॉल के प्रशंसक काफी उदास हैं। उन्होंने कहा, ‘‘केरल में भी लाखों प्रशंसकों को उनके निधन की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है।’’

जयराजन ने कहा कि ऐसी स्थिति में राज्य के खेल विभाग ने बृहस्पतिवार से दो दिन का शोक मनाने का फैसला किया है। मंत्री ने खेल क्षेत्र की समूची बिरादरी से इस शोक में शामिल होने को कहा ।

बाद में खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शोक के कारण खेल क्षेत्र में किसी कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया है। आम लोगों, खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों से इस शोक में शामिल होने की महज अपील की गयी।’’ हालांकि उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण खेल से जुड़ा कोई आयोजन नहीं हो रहा है ।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने डिएगो माराडोना के निधन पर बुधवार को शोक जताते हुए कहा था कि दुनिया भर में माराडोना के प्रशंसक इस महान खिलाड़ी की कमी को महसूस करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos