लाइव न्यूज़ :

माई सिनेमा वैश्विक फिल्म महोत्सव के दूसरे संस्करण के आयोजन की घोषणा

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर भारत के नए जमाने के फिल्मकारों को सराहने व प्रोत्साहित करने के इरादे से ‘‘माई सिनेमा ग्लोबल फिल्म महोत्सव’’ के दूसरे संस्करण के आयोजन की घोषणा की गई है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि महोत्सव एक बार फिर ओटीटी कंपनी 'माई सिनेमा हॉल' द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि फिल्म समारोह फिल्म निर्माताओं को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

माई सिनेमा ग्लोबल फिल्म महोत्सव में तीन प्रतिस्पर्धी खंड होते हैं - माई स्टोरी (फीचर फिल्म), माई शॉर्ट्स (लघु फिल्में) और माई फ्रेम्स (उपन्यास आधारित फिल्में)।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ''यह हमारा दूसरा संस्करण है। पिछले साल हमने एक बंगाली लघु फिल्म महोत्सव माई शॉर्ट्स की मेजबानी की थी। पिछले साल हमें मिली सहज और जबरदस्त प्रतिक्रिया से उत्साहित होकर हमने इस साल दायरा बढ़ाने का फैसला किया। माईसिनेमा ग्लोबल दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं के लिए खुला है।''

फिल्म निर्माताओं के पास महोत्सव के लिए अपनी फिल्म का पंजीकरण कराने के वास्ते 31 दिसंबर, 2021 तक का समय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट