लाइव न्यूज़ :

आप का उप्र में सत्ता में आने पर हर साल 10 लाख नौकरी, 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का एलान

By भाषा | Updated: December 16, 2021 00:23 IST

Open in App

नोएडा, 15 दिसंबर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नोएडा में बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनती है, तो पार्टी हर साल 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देगी। इसके अलावा बेरोजगारों को पांच हजार रुपये का मासिक भत्ता देने की भी घोषणा की।

राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की मौजूदगी में स‍िसोद‍िया ने नौकरी की स्थिति और पर्चा लीक मामलों को लेकर राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधा। युवाओं से वादा ख‍िलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने 70 लाख नौकरियों का वादा किया था लेकिन राज्य के युवाओं का मजाक बनाकर रख दिया।

सिसोदिया ने कहा कि उप्र में रोजगार मांगने वाले नौजवानों पर योगी सरकार द्वारा किस तरह से लाठियां भांजी जाती हैं, यह पूरा देश देख चुका है। उन्होंने कहा कि 70 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा इन्होंने किया था, लेकिन जब भी रोजगार के लिए कोई परीक्षा होती है, तो परीक्षा का पेपर लीक करने में योगी राज नंबर वन है। योगी सरकार को उन्होंने ‘पेपर लीक’ सरकार बताया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप ने इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनावों में सत्ता में आने पर किसानों को लाभ और मुफ्त बिजली देने के कदमों की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा, “आज मैं आम आदमी पार्टी की तरफसे कहना चाहता हूं कि पार्टी को अपना वोट दें और नौकरियां पैदा होंगी, पेपर लीक नहीं होंगे। वर्तमान में, उत्तर प्रदेश के रोजगार कार्यालय की वेबसाइट पर 34 लाख आवेदक नौकरी की तलाश में हैं।”

सिसोदिया ने कहा कि आप इन 34 लाख नौकरी चाहने वालों, उनके परिवारों और अन्य लोगों को बताना चाहती है, "आप सत्ता में आम आदमी पार्टी को वोट देकर रोजगार पैदा कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि इन नौकरियों का सृजन न केवल सरकारी क्षेत्र में बल्कि निजी क्षेत्र में भी होगा। सिसोदिया ने कहा कि इस पर 20 हजार करोड़ रुपये का कुल खर्च होगा और उत्तर प्रदेश का मौजूदा बजट साढे पांच लाख करोड़ का है, जिसमें से यह बजट निकालना बहुत ही आसान है।

आप नेता ने कहा, “दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने कोरोना के बाद दिल्ली में लाखों लोगों को नौकरियां दी हैं और दिल्ली सरकार युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनाने पर काम कर रही है"।

उन्होंने दोहराया कि आप राज्य में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'हमारा सिर्फ लोगों के साथ गठबंधन है। हम (लोगों के लिए) काम करेंगे।”

उत्तर प्रदेश में धर्म-जाति की राजनीति के अतीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर उन्होंने कहा कि एक पार्टी धर्म के आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रही है और दूसरी जाति के आधार पर, लेकिन इस बार राज्य के लोगों के पास आप के रूप में एक विकल्प होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर