लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तारीखों की घोषणा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:28 IST

Open in App

रायपुर, 24 दिसंबर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए शुक्रवार को तारीखों की घोषणा कर दी। राज्य में 20 जनवरी 2022 को त्रिस्तरीय पंचायतों के आम और उपचुनाव होंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने राज्य के आठ ग्राम पंचायतों में आम चुनाव तथा तीन जिला पंचायत सदस्यों, 30 जनपद पंचायत सदस्यों, 235 सरपंचों और 1807 पंचों के उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की।

सिंह ने बताया कि राज्य के कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत फूलपुर, बिशुनपुर और कंचनपुर तथा कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के अंतर्गत विश्रामपुरी 'अ', विश्रामपुरी 'ब', खरगांव, जिर्रापारा और बीरापारा में आम चुनाव कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य के सभी संभागों में त्रिस्तरीय पंचायतों के 2075 विभिन्न पदों के लिए उप चुनाव कराया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव और उपचुनाव के लिए इस वर्ष 28 दिसंबर से तीन जनवरी 2022 तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

सिंह ने बताया कि चार जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा छह जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि छह जनवरी को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी और उन्हें चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। इस दौरान चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि 20 जनवरी को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। वहीं तहसील और खंड मुख्यालय में 21 जनवरी को मतों की गिनती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम और उप चुनावों में कुल 18,57,235 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 9,27,719, महिला मतदाता 9,29,490 तथा अन्य मतदाता 26 हैं। मतदान के लिए कुल 2,228 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में मतदान मतपत्र से होगा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव गैरदलीय आधार पर होगा।

उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम और उप चुनावों के लिए 11 हजार से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि जिन स्थानों पर चुनाव होना है, वहां आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है