प्रख्यात साहित्यकार विभूति नारायण को ‘डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान’ देने की घोषणा

By भाषा | Updated: August 11, 2021 11:57 IST2021-08-11T11:57:20+5:302021-08-11T11:57:20+5:30

Announcement of conferring 'Dr Rahi Masoom Raza Sahitya Samman' to eminent litterateur Vibhuti Narayan | प्रख्यात साहित्यकार विभूति नारायण को ‘डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान’ देने की घोषणा

प्रख्यात साहित्यकार विभूति नारायण को ‘डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान’ देने की घोषणा

नयी दिल्ली 11 अगस्त महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं साहित्यकार विभूति नारायण राय को वर्ष 2021 का " डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान " देने की बुधवार को घोषणा की गई।

डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य अकादमी के महासचिव रामकिशोर ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि अकादमी की चयन समिति ने सर्वसम्मति से राय को वर्ष 2021 के "डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान " से अलंकृत करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले साहित्यकार डॉ नमिता सिंह , साहित्यकार पद्मश्री डॉ काजी अब्दुल सत्तार शेख, कवि-साहित्यकार पद्मश्री मेहरून्निसा परवेज़ और साहित्यकार पद्मश्री गिरिराज किशोर समेत अन्य को इस पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, सम्मान समारोह रज़ा की जयंती के मौके पर एक सितंबर को वेबिनार द्वारा आयोजित किया जाएगा। रज़ा का जन्म एक सितंबर 1927 को उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में हुआ था।

वह हिंदी के उपन्यासकार और फ़िल्म संवाद-लेखक थे। उन्होंने टीवी धारावाहिक ' महाभारत ' के संवाद लिखे थे। रज़ा एक ऐसे रचनाकार के रूप में प्रतिष्ठित हुए जिनकी रचनात्मक उम्र संस्कृत से उर्दू तक और महाकाव्य से ग़ज़लों तक की रही है। मार्च 1992 में 64 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Announcement of conferring 'Dr Rahi Masoom Raza Sahitya Samman' to eminent litterateur Vibhuti Narayan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे