लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी का ऐलान, उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों को कोई राज्य वापस बुलाना चाहते हैं तो हमसे लेनी होगी इजाजत

By भाषा | Updated: May 25, 2020 05:03 IST

उत्तर प्रदेश में रोजगार के नये अवसरों के सृजन के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी की एक कंपनी चीन से अपनी उत्पादन इकाई को भारत ला रही है और वह आगरा में जूतों का उत्पादन शुरू कर सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लौटने के इच्छुक सभी प्रवासी कामगार अगले हफ्ते तक प्रदेश में पहुंच जाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि जो भी राज्य चाहता है कि प्रदेश के प्रवासी कामगार उनके यहां वापस आएं, उन्हें राज्य सरकार से इसकी इजाजत लेनी होगी और उन कामगारों के सामाजिक, कानूनी और आर्थिक अधिकार सुनिश्चित करने होंगे। योगी ने इस बात पर दुख जताया कि कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कई राज्यों ने प्रवासी कामगारों का उचित तरीके से ध्यान नहीं रखा। उन्होंने कहा, ‘‘ये कामगार हमारे सबसे बड़े संसाधन हैं और हम उन्हें उत्तर प्रदेश में रोजगार देंगे। राज्य सरकार उन्हें रोजगार मुहैया करवाने के लिए एक आयोग गठित करेगी।’’

योगी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध प्रकाशनों ‘पांचजन्य’ और ‘ऑर्गेनाइजर’ से बातचीत में कहा, ‘‘वे हमारे लोग हैं...अगर कुछ राज्य उन्हें वापस बुलाना चाहते हैं तो उन्हें राज्य सरकार से इजाजत लेनी होगी।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहुंचे प्रवासी कामगारों से मिली प्रतिक्रिया से यह समझ में आया कि सबसे ज्यादा ध्यान और महत्व उनके अधिकारों की रक्षा पर देने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रवासी कामगारों का पंजीयन किया जा रहा है और उनके कौशल का लेखा-जोखा रखा जा रहा है। आयोग के बारे में उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों के अधिकारों से जुड़े कई कारकों को देखने के लिए यह प्रस्तावित है। उनका शोषण रोकना और उन्हें सामाजिक, आर्थिक तथा कानूनी मदद मुहैया करवाने के लिए आधिकारिक रूपरेखा प्रदान करना इसका काम होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘बीमा, सामाजिक सुरक्षा, पुन: रोजगार सहायता, बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान आदि पर आयोग विचार करेगा।’’ योगी ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयास से अब तक 23 लाख से अधिक प्रवासी कामगार प्रदेश लौट चुके हैं। उन्होंने बताया, ‘‘इनमें मुंबई से आए 75 फीसदी और दिल्ली से आए 50 फीसदी कामगार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि लौटने के इच्छुक सभी प्रवासी कामगार अगले हफ्ते तक प्रदेश में पहुंच जाएंगे। योगी ने कोरोना वायरस संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उत्तर प्रदेश में रोजगार के नये अवसरों के सृजन के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी की एक कंपनी चीन से अपनी उत्पादन इकाई को भारत ला रही है और वह आगरा में जूतों का उत्पादन शुरू कर सकती है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित