CM अमरिंदर सिंह का ऐलान-पंजाब में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दो अगस्त को भी मिठाई की दुकानें खुलेंगी

By भाषा | Updated: July 26, 2020 06:26 IST2020-07-26T06:26:32+5:302020-07-26T06:26:32+5:30

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि दो और तीन अगस्त को दुकानदारों और आम लोगों को सामाजिक दूरी के नियमों के अलावा सभी दिशा-निर्देशों का करना होगा।

Announcement of CM Amarinder Singh - Sweet shops will open in Punjab on August 2 on the eve of Rakshabandhan | CM अमरिंदर सिंह का ऐलान-पंजाब में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दो अगस्त को भी मिठाई की दुकानें खुलेंगी

CM अमरिंदर सिंह का ऐलान-पंजाब में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दो अगस्त को भी मिठाई की दुकानें खुलेंगी

Highlightsअमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर दो अगस्त को पंजाब में मिठाई की दुकानें खोलने की अनुमति रहेगी। राज्य में रविवार को लॉकडाउन के कारण दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है

 पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर दो अगस्त को पंजाब में मिठाई की दुकानें खोलने की अनुमति रहेगी। राज्य में रविवार को लॉकडाउन के कारण दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है लेकिन सरकार को कई अनुरोध प्राप्त हुए थे

 जिनमें रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मिठाई की दुकानों को खोलने की अनुमति देने की मांग की गई थी। रक्षा बंधन का त्योहार तीन अगस्त को है। ''आस्ककैप्टन'' फेसबुक लाइव सत्र के दौरान सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने लोगों का अनुरोध स्वीकार करने का निर्णय लिया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि दो और तीन अगस्त को दुकानदारों और आम लोगों को सामाजिक दूरी के नियमों के अलावा सभी दिशा-निर्देशों का करना होगा। 

Web Title: Announcement of CM Amarinder Singh - Sweet shops will open in Punjab on August 2 on the eve of Rakshabandhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे