लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा, मतदान 30 अक्टूबर को

By भाषा | Updated: September 28, 2021 11:22 IST

Open in App

जयपुर, 28 सितंबर राजस्थान की धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को होगा। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को नयी दिल्ली में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

राजस्थान में धरियावद (प्रतापगढ़) और वल्लभनगर सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना एक अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन आठ अक्टूबर त​क किया जा सकेगा, मतदान 30 अक्टूबर को होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी।

गौरतलब है कि धरियावद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का 19 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था, वहीं वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत का भी 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद निधन हो गया था । दोनों नेताओं के निधन से रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव होना है।

राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 106 विधायक हैं जबकि भाजपा के 71, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन, माकपा और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो विधायक वहीं 13 निर्दलीय विधायक हैं।

इससे पहले राज्य की सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस ने दो व भाजपा ने एक सीट जीती थी।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को नयी दिल्ली में घोषणा की कि तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों में 30 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। मतों की गिनती दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं