लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों व पुडुचेरी की कुल सात राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा, चार अक्तूबर को मतदान

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल सात राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। इन सभी सीटों पर मतदान चार अक्तूबर को होगा।

आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी की एक-एक और तमिलनाडु की दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इनमें से पांच सीटें सदस्यों के इस्तीफे से जबकि एक सीट कांग्रेस के राजीव सातव के निधन से रिक्त हुई है।

पुडुचेरी की एक राज्यसभा सीट एन गोकुलकृष्णन का कार्यकाल खत्म होने से रिक्त हो रही है। उनका कार्यकाल छह अक्तूबर को समाप्त हो रहा है।

जिन सदस्यों के इस्तीफे से उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है, उनमें पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के मानस रंजन भूनिया, असम से बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के बिस्वजीत दैमारी, मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के थावरचंद गहलोत और तमिलनाडु से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के के पी मुनुस्वामी और आर वैथिलिंगम शामिल हैं।

भूनिया ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। वह वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री हैं। दैमारी ने राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

असम से भाजपा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को राज्यसभा में ला सकती है। वह वर्तमान में संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं है। मंत्री बनने के छह महीने के भीतर संसद के किसी सदन का सदस्य निर्वाचित होना संवैधानिक बाध्यता है।

गहलोत केंद्र सरकार में मंत्री थे लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछले दिनों हुए फेरबदल और विस्तार के दौरान उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बाद में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

अन्नाद्रमुक के मुनुस्वामी और वैथिलिंगम ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दिया था।

आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, नामांकन की आखिरी तारीख 22 सितंबर है जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 27 सितंबर है। चुनाव की स्थिति में इन सभी सीटों पर चार अक्तूबर को मतदान होगा। परिणाम चार अक्तूबर को ही आ जाएंगे।

आयोग ने बिहार विधान परिषद की एक खाली सीट के लिए भी उपचुनाव की तारीख की घोषणा की। यह सीट जनता दल यूनाइटेड के तनवीर अख्तर के निधन से खाली हुई थी। इस सीट के लिए चार अक्तूबर को मतदान होगा।

आयोग ने एक बयान में कहा कि उपचुनाव की प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

उसने कहा, ‘‘राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया गया है कि चुनाव के दौरान कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वह एक वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी