लाइव न्यूज़ :

लद्दाख के 31 ब्लॉकों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के ब्लॉक विकास कोष की घोषणा

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:26 IST

Open in App

लेह एक जून केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उपराज्यपाल राधाकृष्ण माथुर ने चालू वित्त वर्ष में प्रदेश के सभी 31 ब्लॉकों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के ब्लॉक विकास कोष की घोषणा की है।

लद्दाख के ग्रामीण विकास विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया। इस कोष के अंतर्गत शुरू की जाने वाली विकास परियोजनाओं का अनुमोदन प्रखंड विकास परिषदों की बैठक में ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) के अध्यक्षों द्वारा किया जायेगा।

ऐसी विकास परियोजनाएं प्रखंड के प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में होंगी। जनता के हितों को ध्यान में रखकर ही विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिसे एक वर्ष के भीतर समाप्त किया जाना होगा। लद्दाख के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सौगत बिस्वास ने कहा, "प्रशासन द्वारा प्रखंड विकास कोष की व्यवस्था करने से जमीनी स्तर की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।"

लेह के बीडीसी अध्यक्ष सकालजांग दोर्जी ने कहा, " इस कोष का उपयोग स्थानीय विकास परियोजनाओं को पूरा करने में किया जाएगा। इससे पहले कोष की कमी के कारण लद्दाख के 31 ब्लॉकों में विकास कार्य बाधित हो रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू