लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावों की घोषणा : कांग्रेस ने निर्णय का स्वागत किया, कहा-लोग भाजपा को ‘करारा’ जवाब देंगे

By भाषा | Updated: February 26, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी कांग्रेस ने चुनाव आयोग द्वारा चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि लोग भाजपा को ‘‘इसकी जनविरोधी नीतियों’’ के लिए ‘‘करारा जवाब’’ देंगे।

विपक्षी दल ने यह भी उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बिना किसी ‘भय या पक्षपात’ के निष्पक्ष चुनाव कराएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लोग भाजपा के कुप्रशासन एवं जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब देंगे।’’

कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी ने कहा, ‘‘भाजपा पराजित होगी और एक बार फिर लोकतंत्र जीतेगा। लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भावनाएं जागृत होंगी।’’

बंसल ने नोटबंदी और जीएसटी जैसी नीतियों के लिए भाजपा की आलोचना की और कहा कि ईंधन के मूल्यों में बढ़ोतरी और महंगाई के लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है।

ईवीएम पर विपक्ष के संदेह के बारे में पूछे जाने पर बंसल ने कहा, ‘‘इस वक्त हमारी मांग का कोई मतलब नहीं है। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है, मैं पूरी विनम्रता के साथ कहूंगा कि आज यह सवाल उचित नहीं है क्योंकि तारीखों की घोषणा हो गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग नियमों के तहत बिना किसी भय या पक्षपात के निष्पक्ष चुनाव कराएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब