लाइव न्यूज़ :

संकट में फंसे लोगों के लिए विशेष वित्तीय पैकेज की घोषणा की जाए: कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: September 16, 2021 18:55 IST

Open in App

बेंगलुरू, 16 सितंबर जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने मूल्यवृद्धि को ‘सतत प्रक्रिया’ करार देते कर्नाटक सरकार से संकट में फंसे लोगों के लिए विशेष वित्तीय पैकेज और महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को राहत देने की घोषणा करने की बृहस्पतिवार को मांग की।

उन्होंने सरकार से लोगों की सहायता के लिए पेट्रोल, डीजल और अन्य वस्तुओं पर उपकर और कर लगाने से एकत्र राजस्व का उपयोग करने के लिए कहा।

जद (एस) नेता ने कहा, '' मेरे अनुसार, मूल्य वृद्धि एक सतत प्रक्रिया है। आजादी के बाद से, कई मौकों पर सरकार की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने और कार्यक्रमों को लागू करने के वास्ते धन जुटाने के लिए मूल्य वृद्धि अपरिहार्य रही है। चाहे जो भी पार्टी सत्ता में रही हो, यह स्वाभाविक है।''

विधानसभा में मूल्य वृद्धि पर बहस के दौरान हस्तक्षेप करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध करना भी लोकतंत्र में एक सतत प्रक्रिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने अपने भाषण के दौरान आम आदमी, विशेष रूप से गरीब वर्ग के सामने आने वाली कठिनाइयों पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि मूल्य वृद्धि और कोविड-19 महामारी इनके लिए दोहरी मार है।

उन्होंने राज्य सरकार से कहा कि वह गरीबों एवं संकटग्रस्त लोगों के लिए विशेष आर्थिक घोषणाएं कर देश के सामने मिसाल पेश करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो