के. अन्नामलाई ने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख की दौड़ से खुद को किया बाहर, पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2025 19:23 IST2025-04-04T15:57:25+5:302025-04-04T19:23:38+5:30
के अन्नामलाई ने शुक्रवार को कहा, "बीजेपी में नेता पार्टी के नेता पद के लिए प्रतिस्पर्धा नहीं करते हैं। हम सभी मिलकर पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। मैं उस पद की दौड़ में नहीं हूं।"

के. अन्नामलाई ने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख की दौड़ से खुद को किया बाहर, पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
चेन्नई: के. अन्नामलाई ने खुद को तमिलनाडु भाजपा प्रमुख की दौड़ से खुद को अलग कर दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अन्नामलाई ने शुक्रवार को कहा, "बीजेपी में नेता पार्टी के नेता पद के लिए प्रतिस्पर्धा नहीं करते हैं। हम सभी मिलकर पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। मैं उस पद की दौड़ में नहीं हूं।"
उन्होंने तमिलनाडु राज्य में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए खुद को पूरी तरह से खारिज कर दिया। कोयंबटूर में मीडिया से बात करते हुए अन्नामलाई ने कहा: "मैं चाहता हूं कि पार्टी का भविष्य उज्ज्वल हो। इस पार्टी के विकास के लिए कई लोगों ने अपनी जान दी है। मैं हमेशा इस पार्टी के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
उनकी आज की टिप्पणी एआईएडीएमके नेता एडप्पादी पलानीस्वामी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ नई दिल्ली में अन्य पार्टी नेताओं के साथ बैठक के कुछ दिनों बाद आई है। राज्य में विधानसभा चुनाव 2026 में होने हैं।