लाइव न्यूज़ :

5 माह की गर्भवती महिला अंकिता गौड़ ने 62 मिनट में पूरी की 10 किलोमीटर की दौड़

By अनुराग आनंद | Updated: December 24, 2020 09:16 IST

पेशे से इंजीनियर अंकिता गौड़ का कहना है कि रोजना इतना दौड़ना उसके लिए सांस लेने के जैसा है। अंकिता ने 5 माह की गर्भवती होने के बावजूद 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।

Open in App
ठळक मुद्दे62 मिनटों में से 6 मिनट उनके पानी पीने और टॉयलेट करने के लिए ब्रेक लेने में खर्च हुए। टीसीएस वर्ल्ड दस किलोमीटर बेंगलुरु 2020 के दौरान अंकिता ने जो कर दिखाया है, वह देश और दुनिया के लिए प्रेरणादायी है।

नई दिल्ली: बेंगलुरु की रहने वाली महिला अंकिता गौड़ ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आमतौर पर गर्भवती होने के दौरान कोई भी महिला बेहद सावधानी पूर्व जीवन जीती हैं। लेकिन, अंकिता गौड़ ने 5 माह की गर्भवती होने के बावजूद 10 किलोमीटर तक अनवरत दौड़कर एक शानदार उपलब्धि हासिल किया है।

एचटी की रिपोर्ट मुताबिक, 5 माह की प्रेग्नेंट अंकिता गौड़ ने 10 किलोमीटर की रेस एक घंटे 2 मिनट में पूरी की। अंकिता ने इस दौड़ को निर्धारित समय पर पूरी करने के लिए एक-एक मिनट का हिसाब रखा। दौड़ पूरी करने के बाद अंकिता ने बताया कि 62 मिनटों में से 6 मिनट उनके पानी पीने और टॉयलेट करने के लिए ब्रेक लेने में खर्च हुए। 

अंकिता गौड़ को 12वीं मंजिल तक चढ़ना और उतरना पड़ा-

इस दौड़ को पूरी करने के समय ब्रेक लेने के दौरान अंकिता गौड़ को 12वीं मंजिल तक चढ़ना और उतरना पड़ा। इस सबके बावजूद अंकिता पूरी तरह से फिट और स्वस्थ हैं। इस उपलब्धि को अपने नाम करने के बाद अंकिता बेहद खुश हैं।

टीसीएस वर्ल्ड दस किलोमीटर बेंगलुरु 2020 के दौरान अंकिता ने जो कर दिखाया है, वह इंडिया और दुनिया की प्रेरणादायी कहानियों में से एक है। पिछले करीब 9 साल से नियमित रूप से दौड़ रहीं अंकिता का मानना है कि एक्टिविटी उनके लिए सांस लेने की तरह है। 

मैं पिछले 9 साल से नियमित रूप से दौड़ रही हूं: अंकिता गौड़

अंकिता गौड़ ने कहा कि यह ऐसी चीज है जिसे मैं पिछले 9 साल से कर रही हूं, लगभग रोजाना। आप उठते हो और दौड़ने के लिए जाते हो। बेशक कभी-कभी आप चोटिल, बीमार होते हैं और ऐसा नहीं कर पाते।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मैं पिछले 9 साल से नियमित रूप से दौड़ रही हूं, यह मेरे अंदर प्राकृतिक रूप से है। अंकिता पेशे से इंजीनियर है और 2013 से टीसीएस वर्ल्ड 10K में हिस्सा ले रही हैं। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा