लाइव न्यूज़ :

Ankita Bhandari Case: अस्पताल के बाहर भारी संख्या में जमा हुए प्रदर्शनकारी, बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे किया जाम

By अनिल शर्मा | Updated: September 25, 2022 15:33 IST

अंकिता के परिजनों ने कहा है कि जब तक पोस्टमॉर्टम की अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मालूम हो कि पोस्टमार्टम की पहली रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसमें लिखा था कि अंकिता की मौत डूबने से हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता भंडारी का शव श्रीनगर (उत्तराखंड) स्थित बेस अस्पताल में लाए जाने के बाद बाहर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए हैं।मसौदा रिपोर्ट में कहा गया था कि अंकिता भंडारी के शव पर मौत से पहले के घाव के निशान पाए गए हैं। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत डूबने के कारण हुई थी।

 उत्तराखंडः  ऋषिकेश रिसॉर्ट की 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव श्रीनगर (उत्तराखंड) स्थित बेस अस्पताल में लाए जाने के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे ब्लॉक कर दिया और प्रशासन ट्रैफिक जाम खुलवाने की कोशिश कर रहा है।

उधर, अंकिता के परिजनों ने कहा है कि जब तक पोस्टमॉर्टम की अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मालूम हो कि पोस्टमार्टम की पहली रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसमें लिखा था कि अंकिता की मौत डूबने से हुई।

ऋषिकेश के एम्स की ओर से जारी की गई मसौदा रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि मृतका अंकिता भंडारी के शव पर मौत से पहले के घाव के निशान पाए गए हैं। इससे संकेत मिलता है कि उसे किसी कुंद धार वाली वस्तु से मारा गया था। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत डूबने के कारण हुई थी।

अंकिता का शव शनिवार को ऋषिकेश के पास चीला नहर से बरामद किया गया था। इससे छह दिन पहले वह लापता हुई थी। एम्स के चार डॉक्टरों के एक दल ने शनिवार को अंकिता के शव का पोस्टमॉर्टम किया था। मसौदा रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतिम रिपोर्ट में घाव की प्रकृति और अन्य जानकारी दी जाएगी।

मैं पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हूंः अंकिता के पिता

अंकिता के पिता और भाई ने रविवार को कहा कि जब तक पोस्टमॉर्टम की अंतिम रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक वे उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा, “मैं पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हूं। जब तक अंतिम विस्तृत रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।”

रिजॉर्ट की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में सबूत मिटाने का प्रयास किया जा रहा हैः परिजन

अंकिता के भाई अजय सिंह भंडारी ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है। अजय ने कहा कि अंकिता जिस रिजॉर्ट में काम करती थी, वहां की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में सबूत मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। अंकिता पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में स्थित वानंतर रिजॉर्ट में काम करती थी, जिसके मालिक हरिद्वार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य हैं। इस मामले में पुलकित और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :उत्तराखण्डRishikesh
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया