लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ में अंकित गुर्जर की मौत: जेल में रंगदारी के पहलू की जांच जारी : सीबीआई

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को बताया कि वह इस साल की शुरुआत में तिहाड़ जेल में कैदी अंकित गुर्जर की मौत से भी ‘आगे बढ़कर’ जांच कर रही है और इसमें अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली के पहलू भी शामिल हैं।

सीबीआई ने न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता की एकल पीठ को सूचित किया कि मामले की जांच एक महत्वपूर्ण चरण में है और एक महीने के भीतर इसके पूरी हो जाने की संभावना है। न्यायमूर्ति गुप्ता ने ही मामले की जांच दिल्ली पुलिस से सीबीआई को हस्तांतरित की थी।

न्यायाधीश ने सीबीआई को एक सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय दिया और जांच अधिकारी से कहा कि किसी भी गवाह को मिलने वाली धमकी के मामले में ‘उपाय’ करें।

गुज्जर (29) इस साल चार अगस्त को तिहाड़ जेल में अपनी कोठरी में मृत पाया गया था।

अदालत मृतक के परिवार की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी मौत जेल अधिकारियों द्वारा पैसे की मांग को पूरा नहीं करने के कारण प्रताड़ित करने से हुई है।

सीबीआई के वकील ने कहा कि 60 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं और एक सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अदालत की अनुमति मांगी गई है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील महमूद प्राचा ने कहा कि ऐसे चश्मदीद गवाह हैं, जिन्हें जेल के अंदर प्रताड़ना के खिलाफ पर्याप्त सुरक्षा की जरूरत थी और दलील दी कि घटना के समय सीसीटीवी कैमरों को जानबूझकर बंद कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए