लाइव न्यूज़ :

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने फिल्मों में पशुओं के बजाय ग्राफिक्स का उपयोग करने की सलाह दी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने फिल्म निर्माण के सेट को पशुओं के लिए एक भयावह और तनाव पैदा करने वाला माहौल बताते हुए फिल्म व टेलीविजन शो के निर्माताओं से शूटिंग के दौरान पशुओं के बजाय आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने को कहा है।

इस बीच, पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने बृहस्पतिवार को एडब्ल्यूबीआई के कदम की सराहना करते हुए कहा कि उसने फिल्मों और टीवी शो के निर्माण में आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए एक उपयुक्त कदम उठाया है।

पशु अधिकार संस्था ने फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, ओटीटी प्लेटफॉर्म एसोसिएशन और फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स को जारी एक परामर्श में मंगलवार को कहा कि पशुओं को अक्सर दूर के स्थानों पर ले जाया जाता है, जहां फिल्म की शूटिंग के दौरान शोर शराबे से उनका सामना होता है और पशुओं के प्रशिक्षक उनके साथ अक्सर ऐसे तरीके अपनाते हैं जिसमें बल प्रयोग या दंड शामिल होता है।

एडब्ल्यूबीआई ने कहा, ‘‘फिल्म का सेट पशुओं के लिए एक भयावह और परेशान करने वाला माहौल होता है। इससे पशुओं के बिदकने और खुद को और दूसरों को चोट पहुंचाने की संभावना बढ़ जाती है। काम नहीं करने पर ये पशु अपना अधिकांश जीवन जंजीर से बंधे होकर या कैद में, गंदे पिंजरे में प्रकृति और अपने लिए महत्वपूर्ण हर चीज से वंचित होकर बिताते हैं।’’

एडब्ल्यूबीआई ने कहा, ‘‘यह सलाह दी जाती है कि प्रदर्शनी और प्रशिक्षण के दौरान पशुओं को अनावश्यक दर्द और पीड़ा से बचाने के लिए फिल्मों/विज्ञापन फिल्मों में जीवित पशुओं के बजाय कंप्यूटर ग्राफिक्स, दृश्य प्रभाव और एनिमेट्रॉनिक्स जैसे प्रभावी तरीकों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल