लाइव न्यूज़ :

पशु तस्करी मामला: विनय मिश्रा को गिरफ्तारी से संरक्षण देने की याचिका पर सुनवाई करेगी अदालत

By भाषा | Updated: June 8, 2021 00:29 IST

Open in App

कोलकाता, सात जून कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को आदेश दिया कि वह पशु तस्करी मामले के आरोपी विनय कुमार को केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण (सीबीआई) के समक्ष पेश होने का आदेश देने संबंधी अदालत के पूर्व फैसले में संशोधन को लेकर आरोपी की याचिका पर सुनवाई करेगी।

न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने आदेश दिया कि मामले में गिरफ्तारी से संरक्षण देने और सीबीआई के समक्ष डिजिटल माध्यम से पेश होने की अनुमति दिए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका पर नौ जून को सुनवाई हागी।

मिश्रा के वकील ने अदालत से कहा कि याचिकाकर्ता भारत से बाहर है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस लंबित है।

मिश्रा के खिलाफ सीबीआई ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

मिश्रा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल राज्य ने इस मामले में जांच की सीबीआई को मंजूरी नहीं दी थी, इसलिए यह जांच उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

मिश्रा ने अदालत के 22 अप्रैल के उस आदेश में संशोधन की अपील की जिसमें आरोपी से सीबीआई के समक्ष तीन मई को पेश होने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल