लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के पशुपालन मंत्री ने गोवध निरोधक कानून पर योगी आदित्यनाथ से चर्चा की

By भाषा | Updated: December 3, 2020 19:11 IST

Open in App

बेंगलुरु, तीन दिसंबर कर्नाटक के पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण ने बृहस्पतिवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की तथा उनके साथ राज्य (उत्तरप्रदेश) में गोवध निरोधक कानून के क्रियान्वयन एवं अपने राज्य में भी ऐसा कानून बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की।

चव्हाण फिलहाल उत्तरप्रदेश और गुजरात में गोवध निरोधक कानून का अध्ययन करने एवं उसके क्रियान्वयन के बारे में सूचनाएं हासिल करने के लिए इन दोनों राज्यों की यात्रा पर हैं। वह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि सात दिसंबर से शुरू हो रहे कर्नाटक विधानमंडल में गोवध निरोधक कानून पेश किया जाएगा।

चव्हाण के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आदित्यनाथ ने यह कानून बनाने की कर्नाटक की योजना पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उतरप्रदेश में गोवध निषेध को कड़ाई से लागू किया गया और उम्मीद जतायी कि कर्नाटक भी ऐसा ही मॉडल अपनाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, चव्हाण ने अपनी यात्रा के दौरान उत्तरप्रदेश के अधिकारियों के साथ गोवध निरोधक कानून के क्रियान्वयन पर चर्चा की तथा गौशालाओं के प्रबंधन और गायों की देखभाल के बारे में जानकारियां हासिल कीं।

मंत्री का कल गुजरात की यात्रा करने और वहां इस कानून के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी हासिल करने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos