लाइव न्यूज़ :

अनिल देशमुख ने कहा- मुंबई शहर और पुलिस को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणियां हास्यास्पद

By भाषा | Updated: September 4, 2020 17:37 IST

कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें उन लोगों से अधिक मुंबई पुलिस से डर लगता है, जिन्हें वे मूवी माफिया कहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल देशमुख ने कंगना का नाम लिये बगैर उनकी टिप्पणियों को हास्यास्पद बताया है। अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उसकी तुलना अकसर ब्रिटेन की स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है।अनिल देशमुख ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि ऐसे हालात में एक अभिनेत्री द्वारा इस तरह के बयान दिया जाना हास्यास्पद है।

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से जोड़ने और पुलिस की आलोचना से संबंधित अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणियों पर शुक्रवार को कहा कि जिन्हें महाराष्ट्र या मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है, उन्हें यह राज्य छोड़ देना चाहिये।

कंगना ने कहा था कि उन्हें उन लोगों से अधिक मुंबई पुलिस से डर लगता है, जिन्हें वे मूवी माफिया कहती हैं। देशमुख ने कंगना का नाम लिये बगैर उनकी टिप्पणियों को हास्यास्पद बताया। उन्होंने मुंबई पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उसकी तुलना अकसर ब्रिटेन की स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है।

देशमुख ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि ऐसे हालात में एक अभिनेत्री द्वारा इस तरह के बयान दिया जाना हास्यास्पद है। चाहे मुंबई हो या पूरा महाराष्ट्र, सब पुलिस के हाथों में सुरक्षित है। राकांपा नेता देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस राज्य में उचित कानून- व्यवस्था सुनिश्चित करने में सक्षम है और जिन्हें मुंबई या महाराष्ट्र में असुरक्षित महसूस होता है, उन्हें यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।

कंगना (33) द्वारा मुंबई और यहां की पुलिस को लेकर दिये गए विवादित बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। दरअसल शिवसेना नेता संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना को कहा था कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिये।

कंगना ने राउत के इस बयान से जुड़ी एक खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया था, ''मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों लगने लगी है।'' कंगना ने कहा था कि उन्हें ''बॉलीवुड में ड्रग माफिया'' का पर्दाफाश करने के लिये हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा चाहिये और वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी। 

टॅग्स :कंगना रनौतमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव