लाइव न्यूज़ :

अनिल देशमुख मामला: आयकर विभाग ने 17 करोड़ रुपये की छुपी हुई आय का पता लगाया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके परिजनों से संबंधित संस्थानों पर हाल में छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने 17 करोड़ रुपये की ‘‘आय छिपाने’’ का पता लगाया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आयकर विभाग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता से जुड़े नागपुर स्थित एक न्यास में वित्तीय गड़बड़ियों का भी पता लगाया है जो तीन शैक्षणिक संस्थान चलाता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा, “तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों से साफ पता चलता है कि 17 करोड़ रुपये की आय छुपाई गयी थी।”

हालांकि, सीबीडीटी ने कहा कि 17 सितंबर को “नागपुर की एक प्रमुख सार्वजनिक हस्ती और उनके परिजनों के” नागपुर, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता स्थित 30 ठिकानों पर छापेमारी की गई, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई देशमुख के विरुद्ध की गई थी।

तलाशी के दौरान पाए गए कई बैंक लॉकरों पर निषेधात्मक आदेश लागू किया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री 71 वर्षीय देशमुख पर धन शोधन समेत अन्य मामले दर्ज हैं जिनकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू