लाइव न्यूज़ :

अनिल देशमुख मामला : सीबीआई ने जेल में सचिन वाजे का बयान दर्ज किया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 22:39 IST

Open in App

मुंबई, नौ जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के सिलसिले में जेल में बंद मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे का बयान दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय के निर्देश पर देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई की एक टीम ने नवी मुंबई की तलोजा केंद्रीय जेल में वाजे से पूछताछ की। अधिकारी ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को पूछताछ की गयी। पिछले सप्ताह एक विशेष अदालत ने सीबीआई को वाजे से पूछताछ करने की अनुमति दे दी थी।

वाजे को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक एसयूवी की बरामदगी और उसके बाद वाहन के मालिक ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। एसयूवी में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद, सीबीआई ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोपों के संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद देशमुख और अन्य के खिलाफ अप्रैल में प्राथमिकी दर्ज की थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता देशमुख ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। वाजे ने दावा किया था कि उन्हें बार और रेस्तरां मालिकों से कथित तौर पर देशमुख के निर्देश पर वसूली के लिए कहा गया था। देशमुख अपने खिलाफ लगे आरोपों का कई बार खंडन कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे