अमित शाह की सेहत में सुधार, एक या दो दिन में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

By भाषा | Updated: January 17, 2019 12:31 IST2019-01-17T12:31:53+5:302019-01-17T12:31:53+5:30

पार्टी के मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार।’

Anil Baluni BJP Amit Shah is doing well will be discharged AIIMS in a day or two | अमित शाह की सेहत में सुधार, एक या दो दिन में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

अमित शाह की सेहत में सुधार, एक या दो दिन में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सेहत ठीक है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शाह को स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था।

पार्टी के मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार।’’


शाह ने एक ट्वीट कर बुधवार को अपने बीमार होने के बारे में लोगों को सूचना दी थी। उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया था।

अस्पताल ने बताया था कि एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक दल उनकी जांच कर रहा है।

 

Web Title: Anil Baluni BJP Amit Shah is doing well will be discharged AIIMS in a day or two

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे